मंगलवार, 24 जून 2014

मैं उसे खोजता हूं जो आदमी है!!


पता नहीं क्यों एक जनवादी कवि के बारे में लिखने से पहले देश की राजनीति और लोकतंत्र के बारे में लिखना जरूरी लग रहा हैं। हाल ही में चुनाव संपंन हुये और भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी की सरकार बन गई। विकास का वादा लेकर विकास करने के लिए जनता ने नरेंद्र दामोदरदास मोदी को अपना सब कुछ सौंप दिया। मोदी सरकार के पास पूरे पांच वर्ष है अपने आप को साबित करने के लिए। पर इन सबके बीच एक प्रष्न उठता है कि जब पफला व्यक्ति ने अपना वोट मोदी को दिया होगा तो उसके दिमाग में विकास का कौन सा कतरा अपना दिमाग के कोने में संजो रहा होगा? उसके दिमाग में विकास का कौन सा रूप आकार ले रहा होगा? जिस देश  की अधिसंख्य जनता आजादी के इतने सालों बाद भी अपनी मूल सुविधाओं को विकास का मापदंड मान रही हो और इसी खुशी में वह मोदी को जिता अपनी आपेक्षाओं को पूरा करना चाहती हो, ऐसे समय में भी जनवादी प्रगतिशील कवि केदारनाथ अग्रवाल की कविताएं प्रासंगिक हो तो कवि की महत्ता बढ़ जाती है।
अपने घर-आँगन में बाबू जी 
‘कहे केदार खरी-खरी’ संग्रह से 'देश की छाती दरकते देखता हूँ!' शीर्षक से एक लम्बी कविता लिखी है। यह पूरी कविता तत्कालिक राजनीतिक एवं सामाजिक परिवर्तन के दोहरापन को रेखांकित करती है। जिसकी कुछ पंक्तियां इस तरह से है- देश की छाती दरकते देखता हूँ!/कौंसिलों में कठपुतलियों को भटकते/ राजनीतिक चाल चलते/रेत के कानून के रस्से बनाते देखता हूँ!/ वायुयानों की उड़ानों की तरह तकरीर करते/ झूठ का लम्बा बड़ा इतिहास गढ़ते/ गोखुरों से सिंधु भरते/ देश-द्रोही रावणों को राम भजते देखता हूँ!!
आज विाचारधरा और पुराने संस्कारों में परिवर्तन के कारण सारी राजनीति का यही हाल होता नजर आ रहा है। जनहित के स्थान पर स्वहित ही एकमात्र उद्देश्य  बन जाता है। राजनीति का कारपोरेट से गठबंधन  का जो नया तंत्र लोकतंत्र में सामने आया है, केदारनाथ ऐसी पूंजी का विरोध् करते रहे- थैलीशाहों की यह संस्कृति/ महामृत्यु है! कुत्ता बिल्ली से बढ़कर है/ मानवता को खा जाती है/ बेचारी धरती  रोती हैंै। स्पष्ट है कि केदार की कविता मानवता विरोधी पूंजीपतियों की संस्कृति का विरोध् करने वाली कविता है। इस संस्कृति की हरकतें बिल्ली-कुत्तों से भी आगे है। केदारनाथ व्यवसाय से वकील थे। इस कारण इनकी कविताओं की संरचना में एक सहज तर्क-प्रणाली रहती है। विशेष बात यह है कि उनके तर्क के सारे उपकरण लोक जीवन के सामान्य बोध् पर निर्भर करते हैं।
प्रगतिशील कविता की सबसे प्रखर धरा के कवि केदारनाथ अग्रवाल माने जाते है। निराला की काव्य परंपरा की सबसे सशक्त कड़ी हैं केदारनाथ अग्रवाल और उनके बाद के सबसे बड़े महाप्राण कवि भी। केदारनाथ अग्रवाल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले कमासिन गांव से संबंध् रखते है। उनकी कर्मभूमि हमेशा बांदा रही। बांदा की कचहरी में अपनी जीविका के चलते उन्होंने बांदा और केन को अपने मन और कर्म से जिया। वकालत में उनका मन कभी नहीं लगा, इसे मात्रा जीविका का साधन बनाया। हां, जीविका के इस साधन  ने उन्हें लोगों के इतना नजदीक ला दिया कि वे उनकी समस्याओं से दो चार होते रहे और अपनी कविता में उतारते रहे।
अपने गांव कमासिन, वहां के लोग, उनका ठेठ देहातीपन, खेत-खलिहान सभी के बारे में उन्होंने खूब लिखा। बांदा में आने के बाद आमजनों की समस्याओं, उनके हित के प्रति अपने लगाव को अपनी लेखनी में उतारते रहें। केदारनाथ की सामाजिक चेतना के बारे में डाॅ. राम विलास शर्मा ने लिखा है कि तार सप्तक के अनेक कवियों के पास कम्युनिष्ट  विचार-बोध् तो था, लेकिन जुझारू किसान या मजदूर का भाव-बोध् नहीं था। इसके अभाव में उनके पैर उखड़ गये ओर केदार अपने पैर जमाएं रहे।’ उन्होंने अपने कविताओं के माध्यम से व्यक्ति की चेतना जगाने का काम किया। अपने वैचारिक एवं आम आदमी के पक्ष में किये गये सृजन को लेखकीय दायित्व की तरह लिया। वे लिखते है- मैं लड़ाई लड़ रहा हुं/ मोर्चे पर/ लेखनी की षक्ति से/ मैं कलेजा फाड़ता हूं/ मिल-मालिकों को/ अर्थ पैशाचकों को/ भूमि को हड़पे हुए/ धरणी धरों को/ मैं प्रलय से/ साम्यवादी आक्रमण से मारता हूं।
विचारमग्न बाबू जी 
केदारनाथ की कविता का उद्देष्य हमेशा से अपने पाठक की सही और यर्थाथपरक सोच को स्थापित करना था। जिससे पाठक मानवता विरोधी सभ्यता और संस्कृति का विरोध् आसानी से कर सके। देश को आजादी मिली लेकिन आजादी के नये माहौल में व्यक्तियों को उनका हक-हुकूक नहीं मिला। यह सब केदारनाथ उस समय देख और समझ रहे थे। शायद इसीलिए इन सबके प्रति वे अधिक सतर्क थे औार अपना विरोध् दर्षाते थे। आज भी यही स्थिति कामोवेश बनी हुयी है। म्ंात्राी बनते ही नेताओं के सामंती स्वभाव पर अच्छा व्यंग्य करते हुए उन्होंने ‘मंत्राी-मास्टर संवाद’ कविता में लिखा-रेल सफर मंे चलता हूं तो होती है बाधा / एक बार की यात्रा में ही हो जाता हूं आध/ इसलिए तो वायुयान की प्रिय है मुझे सवारी/ धरती  में चलने-फिरने से होती है बीमारी। अपने वकालत के पेशे  में उन्होंने बड़ी नजदीक से सत्य को झूठ में बदलते देखा है-सच ने/ जीभ नहीं पायी है/ वह तो कैसे/ असली बात कहे तो कैसे/ झूठ मरे तो कैसे।
यद्यपि केदारनाथ प्रकृति प्रेमी कवि थे। उन्होंने प्रकृति और प्रेम के बारे खूब लिखा है। पर अपने समय से वे समझौता नहीं कर सके। उनकी कविताएं समय से दो-दो हाथ करती रही। वे लिखते है- हिन्दी की कविता न रस की प्यासी है, न अलंकार की इच्छुक और न संगीत की, न तुकांत पदावली की भूखी है, भगवान अब उसके लिए व्यर्थ है, अब वह किसान और मजदूर की वाणी चाहती है।
कुल मिलाकर केदारनाथ की कविताओं की विशेषता उनकी प्रासंगिता ही है। प्रासंगिता इसलिए है कि ये मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी है, उनकी ही बात करती हैं। उनकी पक्षधरता करती हैं। यही उनकी रचना धुरी  है। इसलिए वे लिखते भी है- मैं उसे/ खोजता हूं/जो आदमी है/और अब भी आदमी है/ तबाह होकर भी आदमी है/ चरित्र पर खड़ा/ देवदार की तरह बड़ा। केदार की यह चिंता वाकई बड़ी और सामायिक है।

रविवार, 18 मई 2014

च’ से चरखा

नाम मोहित बताया उसने। शरमाते लजाते उसके चेहरे पर मेरे सवालों से बचने की जल्दबाजी दिख रही थी।। मैंने पूछा कि कहां से सीखा? कोई जवाब न मिला। पर मेरा दूसरा प्रश्न  तैयार था। ‘कहां से आए हो?’ मैंने पूछा।  ‘गांध्ी हिन्दुस्तानी से।’ अपना समान समेटते हुये उसने बताया। और अपने बड़े दो सहोदरों के साथ हो लिया। मेरी दिलचस्पी दो घंटे तक चले एक कार्यक्रम के दैारान कम हो
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट 
ने लगी जब वह छोटा बच्चा मंच पर अपने चरखा कातने का समान जमाने लगा। पांच वर्श की छोटी से अवस्था में चरखा कातने के काम को वह कुषलता से अंजाम दे रहा था। वह किसी प्रशिक्षित कारीगर से कम नहीं था। पर अभी उसमें एक कुशल कारीगरी की कमी थी इसलिए उसका ताना-बाना पल दर पल पर टूट जाता। वह बड़े नफासत से ताने को लेकर बगैर गांठ पड़े कातने लगता। पर कच्ची उमर का असर कच्चे सूत पर तारी था, ताना पल-पल टूट जाता। पर सीखने वाली इस उमर में मोहित हर टूटन से सीख रहा था। जो मुझे साफ दिखाई दे रहा था।
म्ुाझे अच्छे से याद है। बचपन में हमारे घर पर एक लोहे की तकली हुआ करती थी। उसमें सूत काता जाता रहा होगा। ‘रहा होगा’ इसलिए क्यांेकि मेरे बचपन का समय घर पर सूत कातने वाला समय नहीं था और  कभी मैने किसी को तकली पर सूत कातते भी नहीं देखा। घर पर वह कहां से और क्यों लाई गई इसका भी स्मरण नहीं है। हो सकता है बड़े-बुर्जुगों के समय खरीद कर लाई गयी हो और उससे सूत भी काता जाता रहा हो। ऐसा मेंरा अनुमान है। सो उपेक्षित पड़ी उस तकली पर बचपन की उत्सुकता सूत कातना सीखना चाहती थी। इस काम में पिताजी ने सहयोग दिया और मेरे अभ्यास का दौर भी चलने लगा। मेरे खाली समय के खेल में वह तकली भी शामिल हो गई। काफी समय तक वह तकली मेरे पास रही। पर न मैं तकली की हो सकी न तकली मेरी। अप्रयोज्य वस्तु जिस अर्थ में कबाड़ होती है तकली हमारे घर में कबाड़ ही थी। और एक दिन कब वह चुपके से कबाड़ में चली गई। मुझे क्या किसी को याद नहीं। वास्तव में हम में से किसी को उसकी जरूररत नहीं थी। बढि़या से बढि़या सूत बाजार में पैसे देकर मिल जाता था। तो फिर उस हुनर को सीखने का तो सवाल ही नहीं था।
पर उस मोहित को देखकर लगा कि चरखा उसका होकर रहेगा। पर रोबोट युग का यह बच्चा चरखा कातना क्यों सीख रहा था। क्या उसके पास खेलने या सीखने के दूसरी चीजें नहीं थी। या पिफर किसी अनुपलब्ध् विकल्प के कारण वह चरखा कातना सीख रहा था। यह सब मैं उससे पूछना चाहती थी। मोहनदास करमचंद गांध्ी के आजादी की लड़ाई का शस्त्र चरखा ही था। उन्होंने चरखे में स्वालंबन को देखा, बुना और जिया। चरखे की इसी प्रासंगिकता को वह नन्हा बच्चा सिखा रहा है। नही ंतो आज का समय इतना निर्दयी है कि हमारी वर्णमाला की किताब से च’ से ‘चरखा’ पढ़ाने की भी प्रासंगिता नहीं बची है। अपनी नर्सरी की किताब की वह बाल कविता ‘तकली रानी, तकली रानी! नाच रही कैसी मनमानी!!! अब किसी को भी याद नहीं आती। ये मोहित का चरखा कैसी चुनौती दे रहा है, मुझे और आने वाले समय को कि देखना एक दिन मै चांद में बैठी बुड्ढी़ दादी के सन जैसे बालों की तरह सफेद और चमकीला सूत कातकर दिखा दूंगा।

('अंतिम जन' के अप्रैल अंक मे प्रकाशित लेख का एक अंश )

मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

शहर कविता विहीन नहीं हुआ

केन नदी और कवि  केदारनाथ अग्रवाल, बांदा शहर की दो बड़ी पहचान है। आज  केदारनाथ जी का जन्मदिवस है । केदार जी की जन्म शताब्दी के दौरान जब बांदा जाना हुआ तब मुझे केदार जी के घर जाने का अवसर मिला । जिसकी कुछ तस्वीरें यहाँ  दे रही हु। इस समय कवि की कुटिया जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे है। फिलहाल इसे केदारनाथ शोध पीठ न्यास  घोषित कर दिया गया है, इसके सचिव नरेंद्र पुंडरीक जी है। वे ही इस कवि कुटिया की देखभाल करते है। कुछ साहित्यिक गतिविधियों के कारण कभी- कभी इसके दरवाजे खोले जाते है...... वरना अधिकांश समय यह बंद ही रहता है ...फिर भी हम बांदा वासियों के लिए इसका बचा हुआ अस्तित्व मायने रखता है....कि शहर कविता विहीन नहीं हुआ है ....



कवि केदारनाथ अग्रवाल का निवास स्थान 


इस घर को अब केदारनाथ शोध पीठ के कामकाज के लिए प्रयोग मे लाया जा रहा है 

घर का एक मात्र कमरा जो सही सलामत बचा हुआ है 

केदारनाथ शोध पीठ के सचिव नरेंद्र पुंडरीक जी  
कवि कुटिया का आँगन, फिलहाल बीरान 

बस इतना ही शेष है, घर का बहुत सा हिस्सा ढह गया है 

एक ही कमरे मे सब कुछ सहेजने की कोशिश 
  

मंगलवार, 11 मार्च 2014

सावन में आना और खूब बरसना!

रात के ग्यारह बज चुके है, रात अपनी रवानी में होनी चाहिए, लेकिन नहीं सारी नीरवता गरजते-बरसते बादल खत्म कर रहे हैं। ठंडी हवा के साथ पानी खिड़की-दरवाजों से होकर कमरे के अंदर आने की कोशिश में.... सिरहन पैदा करने वाली ठंडी हवा कमरे से कहीं अधिक मेरे मन के अंदर प्रवेश कर रही है! मार्च के इस महीने हम सुहानी रातों के अभ्यस्त रहे हैं। पर चुनाव का मौसम देखकर यह बादल आमजन की तरह विद्रोही होता जा रहा है। शायद अपना गुस्सा दिखाने का यह बेबस तरीका ही बादल को पसंद आया हो।
ऐसा नहीं है कि मौसम का यह बदलाव दिल्ली में ही हो, पूरे देश  में ही ऐसी ही बयार बह रही है। यह बयार कहीं न कहीं विक्षोभ का दवाब पैदा करके जहां तहां अपनी मन-मानी कर रही है। और परिणाम.... बेमौसम आंधी, ओला और बरसात..... सब एक साथ..... तुम चलो हम आते है कि तर्ज के साथ।
दिल्ली मे बैठ कर न जाने क्यूँ लगता है कि मौसम की यह साजिश दिल्ली से रची जा रही है। दिल्ली मे रह रहे लोगो मे यह भ्रांति आ जाती है कि सब कुछ दिल्ली से ही संचालित है। हो सकता है इसी कारण मुझे लग रहा हो। हो सकता है खामखयाली हो !!
 दिल्ली सत्ता का केंद्र है और वर्षों से है, किसी को कोई आपत्ति भी नहीं है। पर मौसम का केंद्र
अपनी धुन मे भींगता बचपन 
दिल्ली नहीं होनी चाहिए। जिस आशंका मे मैं घिरती जा रही हूँ।  मेरी चिंता बस सत्ता को अपने ढ़ग से चलाने और नियंत्रित करने वालों से है। आखिर इस होड़ में नुकसान हमारा और आपका होना निश्चित होगा। इसलिए नही चाहती कि इस व्रष्टि का केंद्र दिल्ली बने।


अमूमन मुझे बरसात बहुत अच्छी लगती है, इतनी अच्छी कि हमेषा बारिस में भीगने का कारण ढूढती रहती हूं। सबसे अनोखी लगती है जनवरी महीने में होने वाली बारिस किसानी भाषा में कहे तो 'महावट'। जिसके बारे में पापा हमेशा  कहा करते थे कि यह बारिस नहीं, बूंद के रूप में  अनाज बरस रहा है। इसलिए मैं इसे अनोखी बरसात मानती आई हूं। बचपन में हमेशा  जनवरी-फरवरी की आंधी-पानी के बाद पेड़ में लगे बेर गिर जाया करते थे और हम बारिस थमने का इंतजार करके तुरंत पेड़ के पास पहुंच कर कीचड़ की परवाह  किये, बेर बटोरने में लग जाते थे, बगैर किसी मेहनत के  अपनी फ्राक भर कर घर आ जाया करते थे। पर इस बार!!!
 मुझे महसूश हो रहा है कि इस बार केवल बेर नहीं गिर रहे होगे बल्कि खेतों में कहीं न कहीं किसानों के अरमान, आशा, मेहनत भींग और सूख रही होगी। जिसको समेटने की हिम्मत किसी के हाथों में नहीं होगी। इसलिए बादलों से मेरी गुजारिश  है कि किसी का गुस्सा किसी पर मत निकालों!!! बस  बहुत हो गया.... फागुन में रंग बरसने दो....सावन में आना और खूब बरसना!!!



रविवार, 23 फ़रवरी 2014

एक दबाव ग्रुप के रूप में उभरें महिलाएं

पिछले दिनों वार्षिक ब्लॉग मीट-2014 यानि "Annual Bloggers Meet, 2014" में जाना हुआ, जहां एक बहुत ही अनोखा और उत्सावर्द्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अनोखा इसलिए था कि इस बार हम ‘ब्लॉग मीट’ में हम ब्लॉग या किसी वैकल्पिक मीडिया के बारे में चर्चा करने के लिए इकटठे नहीं हुए थे जैसे कि अमूमन हम ब्लॉगर अक्सर इकट्ठा होकर रायशुमारी करते रहते थे, बल्कि इस ब्लॉग मीट में हम ऐसी समस्याओं या मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकजुट हुए थे जो देष की आजादी से लेकर अभी तक हमें परेषान किये हुए हैं। हम सभी ब्लॉगर मित्रों को प्रमुख रूप से चार विषय चर्चा करने के लिए दिये गये। ये चार विषय थे- पहला, सांप्रदायिक सौहार्द कैसे बनाए, युवा शक्ति दोहन और उत्थान, महिला की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी, सरकार के कामकाज में पारदर्षिता। आपसी चर्चा के बाद अपने अपने विचार भी देने को कहा गया, जो इस बात को आगे बढाये कि इन सभी समस्याओं से हम कैसे उबर सकते हैं। या फिर हम इन मुद्दों से निपटने के लिए क्या निवारक उपाय अपना सकते है। वैसे यह विशिष्ट कार्यक्रम "A Billion Ideas" की तरफ से आयोजित था।
मैंने इन सभी मुद्दों में से चर्चा के लिए ‘महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी’ को चुना। यह भागीदारी घर, समाज और देश के नागरिक के तौर पर महिलाओं को किस सीमा तक मिली हुई है और वह इसका उपयोग किस हद तक कर रही हैं? यदि नहीं कर पा रही हैं तो क्या कारण हैं? ऐसी बाध्यताओं को कैसे दूर किया जा सकता है। ऐसे कई सवालों पर अपने सभी ब्लॉग मित्रों से हम सबने चर्चा की। चर्चा काफी सार्थक और उपयोगी रही। हम सभी ने अपने आसपास, घर-पड़ोस, देष-विदेष की महिलाओं की स्थिति को अपनी बातचीत में षामिल भी किया। जिसके बाद काफी ऐसी चीजें सामने आई जिन पर हम अधिक सोचते भी नहीं थे। सर्वाधिक हमारा खुद का घर, जहां महिलाएं हमारे साथ पत्नी, बेटी या बहन के रूप में हमसे दिन-रात टकराती रहती है। उनकी आजादी, अधिकार और सरोकार के बारे में हम कितना सोचते है? या कितना दे पाते हैं? यह प्रश्न  सबसे ज्यादा मथ गया हम सभी को! इसलिए हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि षुरूआत हमें अपने घरों से करनी पड़ेगी क्योंकि हमारे समाज में लैंगिंग असमानता हमारे घरों से निकल कर सभी जगहों में फैलती है। इसलिए पहले घर में सुधार हो। तब बात बनें!
महिलाओं की समाज में भागीदारी सुनिष्चित करने के संदर्भ में मैं दो बातों पर अधिक जोर देना चाहूंगी- पहली कि महिलाओं को एक प्रतीकात्मक स्थिति से बचाना होगा, दूसरा उनकी राजनीतिक भागीदारी।
   महिलाओं को एक प्रतीकात्मक रूप दे देने के कारण वह महज षो पीस बन कर रह जाती है। इसलिए हमारे खासतौर पर हिंदू समाज मंे महिला या तो देवी होती है या सबसे निकृश्ट प्राणी। जिसे पैदा करने से पहले कई बार सोचा जाता है इसलिए उन्हें कोख में ही मौत की नींद सुला दिया जाता है। महिलाओं को जब पुरुषों की तरह का एक प्राणी मात्र मान लिया जाय और किसी प्रतीक के तौर पर उन्हें प्रस्तुत न किया जाए तब ही मां-बाप से लेकर समाज उनके बारे में सोचेगा। तो पहले हमें इस बात को भली-भांति समझ लेना है।
दूसरा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी। इस समय संसद में महिला आरक्षण को लेकर काफी राजनीति चल रही हैं।  देर-सबेर महिलाओं को संसद में आरक्षण मिल भी जाएगा। पर प्रष्न यह है कि इसके बाद भी क्या महिलाओं की समाज और राजनीति में भागीदारी सुनि
वार्षिक ब्लॉग मीट-2014
ष्चित हो जाएगी? क्या वे निर्णय लेने में सहभागी होगी? षायद नहीं? असल में राजनीतिक सहभागिता दो तरह से होती है- सहयोग व असहयोग। महिला आरक्षण के बाद हम राजनीति में सहभागी तो जाएगें, हम वहीं राजनीति करेंगे जो स्थापनाएं अभी तक पुरूषों ने राजनीतिक क्षेत्र में खड़ी की हैं। भारत में महिलाएं भी एक लोकतांत्रिक देश की तरह रह रही हैं, उनके लिए भी संवैधानिक अधिकार संविधान ने दिए है। फिर भी आज तक वे अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए कहीं नजर नहीं आती हैं? वोट भी वे अपने परिवार या पति के कहने पर दे आतीं हैं। यह राजनीतिक सहभागिता नहीं है। किसी भी तरह की जानकारी और सूचना हासिल करना, राजनीतिक कार्यो में पारदर्षिता की मांग, सामाजिक मुद्दों पर बहस व संगोष्ठि करना, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना, प्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद कायम करना आदि कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होते है, इन सभी में महिलाओं को बढ़-चढ़ कर योगदान करना चाहिए। घर में बैठकर इंतजार नहीं करना चाहिए। जिससे समाज में आधी आबादी का एक दवाब समूह तैयार हो सके। जिसके पास यह क्षमता हो कि वह अपने हित में सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी परिवर्तन कर सके। ऐसे ग्रुप सामाजिक और राजनीतिक दोनों रूपों में बेहतर काम कर सकते हैं।
आज भी हमारे यहां एक महिला और बाल कल्याण मंत्रालय होता है। महिलाओं को हम हमेशा उनके बच्चों से जोड़कर देखने के हम आदी हो गये है। वजह है महिलाओं को पुरुषों के बराबर समान नागरिक नहीं समझा जाता। जबकि हमारे पास संवैधानिक अधिकार है। उनके घरेलू श्रम को आज भी मान्यता प्रदान नहीं की जा रही हैं। समग्र राष्ट्रीय आय में उसका क्या योगदान है, यह पता किया जाना जरूरी है। कहने का अर्थ है कि महिलाओं को डिसीजन मेंकिंग के काबिल बनाने से पहले उन्हें आधी आबादी के रूप में मान्यता देनी होगी। जिस दिन यह हो जाएगा, वे अपने डिसीजन खुद लेंगी और दूसरों के बारे में भी।


शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2014

इस वसंत में

प्रेम जानने के लिए
खरीद लाई
प्रेम विशेषांक
प्रेम के सभी महाविशेषांक
प्रेम में पकी कविताएं
प्रेम पर लिखी सभी कहानियों के
हर शब्द को
पढ़ा मैंने
गुना मैंने
चखा मैंने
----------------
फिर भी
पैदा नहीं  कर पाई
कोई प्रेम विज्ञान
-----------------
पर आज
एक बच्चे की
मासूम मुस्कान ने
फूलों से सिंचे रस जैसा
शहद  बना दिया
मेरे गाँव से एक बच्ची की  मनमोहक मुस्कान युक्त तस्वीर 
मेरे ओठों पर
बगैर किसी
मधुमास के।

मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

एक पूरा साल... 2013

कहने को आज बीत गया
एक पूरा साल... 2013
कामोवेश......
इस साल भी थे
बारह महीने
वही जनवरी, फरवरी
 ...नवंबर, दिसबंर
सात-सात दिन मिलाकर हफ्ते
और हफ्ते मिलकर महीना
कोई तीस दिन का,
कोई इक्तीस दिन का।
हर साल की तरह
इस साल भी थे तीन सौ पैसठ दिन
अंतर दिखा तो बस
कलैंडर में
पिछले वर्ष जब था सोमवार
उसी दिन इस वर्ष पड़ा मंगलवार।
-------------------------------------
और इस तरह 2012 का पुराना कलैंडर
देखते देखते
बीत गया
एक पूरा
नया साल- 2013